Search

 
 
 

धनबाद : युवक की हत्या कर शव लॉ कॉलेज के पास झाड़ियों में फेंका

 
Dhanbad :  धनबाद सदर थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा श्मशान रोड में लॉ कॉलेज के पास शनिवार को झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव खून से सना हुआ था. युवक के हाथ, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों में तेजधार हथियार से वार के जख्म पाए गए हैं. पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है. वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कई दिनों से इलाके में भटक रहा था युवक

सुबह में स्थानीय लोगों को शव की जानकारी मिली. पास में रहने वाले अमित कुमार बताया कि कई दिनों से उक्त युवक आसपास में भटक रहा था. वह नशा करता था. खुद का नाम अकबर बताता था. लोहा-कचरा आदि चुनते हुए उसे देखा गया था. सुबह उसकी लाश मिलने से लोगों को हैरानी हुई और इसकी खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. युवक की  मौत हो चुकी थी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-water-supply-started-in-35-wards-of-the-city-from-chas-water-treatment-plant/">बोकारो

: चास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 35 वार्डों में जलापूर्ति शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही