Search

 
 
 

धनबादः पॉलिटेक्निक रोड में अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

पॉलिटेक्निक रोड में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया. प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
 
अतिक्रमण कर हुए निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा गया.

Dhanbad : धनबाद शहर के पॉलिटेक्निक रोड में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया. प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी.


अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया. कई परिवार अपने सामान बचाने में जुट गए. कुछ लोग भावुक भी हो उठे. प्रभावित लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन-चार पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और अब बिना समुचित पुनर्वास के उन्हें हटाया जा रहा है. वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना उन्हें बेघर किया जा रहा है.

 


प्रभावित परिवार अपनी समस्या लेकर स्थानीय पार्षद अशोक पाल के पास पहुंचे. लोगों ने बताया कि कुछ परिवारों को बरमूडी क्षेत्र में बसाया गया है, लेकिन अधिकतर लोगों के पुनर्वास के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनमें भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है. पार्षद अशोक पाल ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा. 


वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पूर्व में जारी नोटिस और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है. अतिक्रमण हटाना आवश्यक है. ताकि सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों को गति मिल सके. फिलहाल, पॉलिटेक्निक रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है. प्रभावित परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल उनके पुनर्वास और भविष्य को लेकर है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही