Search

 
 
 

धनबाद : बारिश की फुहार के बाद तीखी धूप, दशहरा में भी रहेगा भीगा-भीगा मौसम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर धनबाद सहित झारखंड के अधिकतर जिलों में दिख रहा है. 3 अक्टूबर सोमवार को दोपहर एक बजे धनबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई. दिन भर धूप छांव की स्थिति बनी रही. लो प्रेशर के आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने के बाद असर बढ़ सकता है. हालांकि 4 अक्टूबर को धनबाद व संताल के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका बनी हुई है और दशहरा का मेला व पंडाल प्रभावित हो सकता है. धनबाद के आसपास के जिलों में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. 3 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो चार अक्टूबर को 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

  सबसे अधिक बारिश गिरिडीह के बरकिसुरैया में

तीन अक्टूबर की दोपहर एक बजे तक के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक वर्षा गिरिडीह जिले के बरकिसुरैया में हुई. यहां 68.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. धनबाद जिले के पुटकी में 4.4, मैथन में 3.2, पपुनकी में 2.8 मिलीमीटर के साथ जिले के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई.

  पोस्ट मानसून के बादल भी दे रहे दगा

धनबाद जिले में पोस्ट मानसून के बादल भी दगा दे रहे हैं. एक अक्टूबर से शुरू पोस्ट मानसून काल में अब तक धनबाद जिले में सामान्य से 77% कम बारिश दर्ज हुई है. सामान्यतः पोस्ट मानसून काल में एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर के बीच 14.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन इस अवधि में मात्र 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. बता दें कि एक जून से 30 सितंबर तक के दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में धनबाद जिले में सामान्य से 31% कम बारिश दर्ज की गई थी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-next-election-people-will-die-by-driving-arup-chatterjee-away-from-nirsa-aparna/">धनबाद:

 अगले चुनाव में जनता अरुप चटर्जी को निरसा से भगाकर दम लेगी : अपर्णा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही