Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में कलशयात्रा के साथ अन्नपूर्णेश्चवरी महायज्ञ शुरू

 
Mahuda :  महुदा (Mahuda) के मुरलीडीह स्थित शिव मंदिर में 7  दिवसीय अन्नपूर्णेश्वरी महायज्ञ 23 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया. कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ निकली. 501 महिलाएं व कुमारी कन्याएं रंग-बिरंगे परिधान में माथे पर कलश लेकर चल रही थीं. आगे-आगे छऊ कलाकार पारंपरिक वेश-भूषा में नाचते­-गाते चल रहे थे. कलशयात्रा मुरलीडीह बाजार होते हुए दामोदर नदी तट पहुंची जहां आचार्य जगरनाथ ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलश में जल भरवाया. यहां से कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जयकारा लगाते वापस मंदिर पहुंची. पूजन-अनुष्ठान के बाद श्रद्वालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में अशोक दसौंधी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार प्रमाणिक, नारायण यादव, नंदलाल दसौंधी, बोधी राम, मनोज भट्ट, लालजी महतो, दिनबंधु, सरयू महतो, बेबी देवी, मान बहादुर थापा, राधु राय व समिति   समिति के सभी सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoists-demand-levy-from-road-contractor-threatening-to-face-consequences-if-not-given/">भाकपा

माओवादियों ने रोड ठेकेदार से मांगी लेवी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही