Search

 
 
 

Dhanbad : देर रात तक चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, अपराधियों की तलाश में रेड, ड्रंक एंड ड्राइव पर भी कार्रवाई

इसके अलावा हेलमेट, काले शीशे, फैंसी नंबर प्लेट, वाहन पंजीकरण, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए. अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्रों का भी सत्यापन किया गया.
 

Dhanbad :  जिले में शुक्रवार की शाम से देर रात तक सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर संचालित अभियान में सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. 

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की. साथ ही अवैध शराब, अवैध जुआ और प्रतिबंधित लॉटरी के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई.

 

पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया. सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी करने और खुलेआम शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई. विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों को हिरासत में लेकर संबंधित थानों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. 

 

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की गई. जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए कुछ चालकों के वाहनों को जब्त कर लिया गया और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई.

 

इसके अलावा हेलमेट, काले शीशे, फैंसी नंबर प्लेट, वाहन पंजीकरण, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए. अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्रों का भी सत्यापन किया गया.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था प्रकाश सोय, ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव एवं डीएसपी सीसीआर  प्रदीप कुमार साव भी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही