Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की प्रेरणा का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा, इंटरपोल इनपुट के बाद एजेंसियां अलर्ट

जानकारी के अनुसार, इंटरपोल से मिले इनपुट में कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में भारतीय एजेंसियों को सूचना साझा की गई थी. इसी क्रम में प्रेरणा का नाम भी सामने आया. बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत लौटी है. इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची की रहने वाली एक युवती प्रेरणा का नाम कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है. इसके बाद वह जांच एजेंसियों की रडार पर आ गई है. हालांकि बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत लौट आई है, जिसके बाद भारतीय एजेंसियों भी अलर्ट हो गई हैं.  


मॉस्को से इंटरपोल इनपुट के बाद एजेंसियां अलर्ट

मॉस्को से मिले इंटरपोल इनपुट के बाद केंद्रीय और राज्य स्तर की एजेंसियों ने मामले की जांच तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई तरह के दावे और चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि इनमें से कई दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से नाम जुड़ने के बाद नेपाल के रास्ते भारत लौटी प्रेरणा 

जानकारी के अनुसार, इंटरपोल से मिले इनपुट में कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में भारतीय एजेंसियों को सूचना साझा की गई थी. इसी क्रम में प्रेरणा का नाम भी सामने आया. बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत लौटी है. इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जांच शुरू कर दी है.

 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी किया अलर्ट

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने भी इस मामले में संबंधित जिलों को अलर्ट किया है. राज्य के विभिन्न जिलों की पुलिस संदिग्ध गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के अन्य सदस्य कौन हैं और उनका भारत में क्या नेटवर्क है.

 

मामले की जांच में जुटी हैं एजेंसियां

इधर, सोशल मीडिया पर प्रेरणा से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें उसके विदेश में रहने, कथित गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े कई दावे किए जा रहे हैं. हालांकि इन वायरल पोस्ट और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. जांच एजेंसियां भी सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं का सत्यापन कर रही है और आधिकारिक तथ्यों के आधार पर ही आगे बढ़ रही है.


अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी. यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिलते हैं, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एजेंसियां सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही