Search

 
 
 

धनबादः 110 आरोग्य दूत सम्मानित, स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की अनूठी पहल

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के 55 विद्यालयों से जुड़े कुल 110 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. ये शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में स्कूलों में विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने, उन्हें जागरूक करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं.
 
सम्मानित शिक्षक.

Dhanbad : धनबाद जिले में बच्चों के बीच स्वास्थ्य, सुरक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के शनिवार को शहर की कंबाइंड बिल्डिंग में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से जुड़े आरोग्य दूत शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के 55 विद्यालयों से जुड़े कुल 110 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. ये शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में स्कूलों में विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने, उन्हें जागरूक करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं. इस पहल के तहत छात्रों को केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया जा रहा है. इसमें एनसीईआरटी के विशेष मॉड्यूल का उपयोग किया जा रहा है. ताकि बच्चों को सरल व प्रभावी तरीके से जानकारी दी जा सके.

 


इस अभियान में सी-3 एनजीओ व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सहयोग कर रही है. कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक सप्ताह विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं. इन सत्रों में केंद्र व राज्य सरकार के तय पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को स्वास्थ्य, सुरक्षा व जीवन कौशल से जुड़ी जानकारी दी जाती है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, डीईओ अभिषेक झा सहित स्वास्थ्य विभाग व सी-3 संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही