Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में अरूप चटर्जी की पत्नी ने संभाला मोर्चा, चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Nirsa/Kalubathan : धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी के समर्थन में उनकी पत्नी आनंदिता चटर्जी ने प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है. आनंदिता चटर्जी ने शनिवार को धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया. वह माले कार्यकर्ताओं के साथ कलियासोल प्रखंड के कलियासोल पाथरकुआं,  खोखरा पहाड़ी, बरबाड़ी, महली टोला, बेड़िया सिमोलदोन, लक्खीपुर, कनाडीह, नयाडीह, पिंडराहाट, भूरसा, धोबाड़ी, मुकुदडीह,  भीमारडीह, दलदली आदि गावों में गईं और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर अपने पति के समर्थन में वोट मांगा. जनसंपर्क अभियान में भुवनेश्वर केवट, बापी आचार्या, कुसुमेश, अमित मंडल, गणेश बाउरी,  सुरेश दास, निताई दास, दीपक मंडल, सुभाष गोप,  कीर्तन मंडल, अकाश रवानी, जितेन गोप, संजय मंडल, रामकिशोर मंडल, सुशील मंडल, गणेश बीजू गोप, सतीश बाउरी, काजल बाउरी, सुधीर बाउरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-gandhi-lashed-out-at-bjp-said-no-one-can-abolish-the-constitution-of-the-country/">जमशेदपुर

: भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, कहा, देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही