Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बड्स गार्डन स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: राजगंज के बड्स गार्डन स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्रभूषण सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने 10 अगस्त को संयुक्त रूप से नवनिर्मित अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया. मौके पर बड्स गार्डेन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया भी  थे. नीति आयोग ने इस विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का निर्माण करवाया है, जहां बच्चे नए-नए आविष्कार करेंगे. स्कूल के 10वीं और 12वीं के बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व थाना प्रभारी ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत गाए. बच्चों ने स्वनिर्मित रोबोट व रोबोटिक गाड़ियां, ड्रोन, जहाज आदि का प्रदर्शन किया. स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार व चेयरमैन ए के पाल व उप प्राचार्या बबीता रानी ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का सम्मान किया. यह भी पढ़ें : अपना">https://lagatar.in/will-have-to-fight-more-to-save-our-existence-hemant-soren/">अपना

वजूद बचाने के लिए करना होगा और संघर्ष : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही