Search

 
 
 

Dhanbad News :  पूर्वी टुंडी में तीन नाबालिगों से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी फरार

जिले से बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक तीन नाबालिग किशोरियों के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई.
 

Dhanbad :  जिले से बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक तीन नाबालिग किशोरियों के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई.

 

हालांकि पीड़ित बच्चियों की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से वारदात टल गई. लेकिन तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, तीन युवक सरेराह तीन नाबालिग लड़कियों को जबरन पकड़कर पास के एक निर्माणाधीन भवन में ले गए. आरोप है कि वहां उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई. 

 

इस दौरान किशोरियों ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया. लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण उक्त स्थल की और दौड़े.

 

बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आते देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी पास के थाना को दी गई. सूचना पाकर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

 

Uploaded Image

 

पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

 

घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही