Search

 
 
 

धनबाद : मच्छरों से बचें, मलेरिया से होगा बचाव- डॉ. सुनील

 

विश्व मलेरिया दिवस पर शहर में निकली जागरूकता रैली

Dhanbad : धनबाद जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मलेरिया दिवस पर गुरुवार को शहर में जागरूकता  रैली निकाली गई. रैली सदर अस्पताल से शुरू होकर सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक पर जाकर समाप्त हुई. रैली में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु एएनएम, सेविका, सहिया और एनसीसी छात्र मौजूद थे. वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि मच्छरों से बचाव ही मलेरिया से बचाव का सबसे सटीक और सुलभ तरीका है. रैली का उदेश्य लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करना था.  लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखें व खाली स्थानों पर बेवजह पानी का जमाव न होने दें. जमे हुए पानी में कीटनाशक, जला हुआ मोबिल, केरोसिन डालें, ताकि उक्त पानी में मच्छर न पैदा हो सकें. पानी की टंकी को ढक कर रखें. फ्रिज, कूलर, फूलदानी व अन्य बर्तनों का पानी सप्ताह में एक दिन अवश्य सूखा लें. घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव करें एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें.

बीमारी का लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें

उन्होंने यह भी बताया कि ठंड के साथ बुखार आना, उल्टी होना या उल्टी जैसा लगना, शरीर में ऐठन एवं दर्द, सिर दर्द, चक्कर आना तथा थोड़ी देर में पसीने के साथ बुखार आना मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लेना जरूरी है. मलेरिया की जांच एवं उपचार की सुविधा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य कर्मियों सहिया, एमपीडब्लू, एएनएम के पास निःशुल्क उपलब्ध है. गंभीर मलेरिया के रोगियों की जांच एवं पूर्ण उपचार की सुविधा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल एवं एसएनएमएमसीएच में उपलब्ध है. एक अन्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने कोला कुसमा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासी विद्यालय में जागरूकता सह प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर वीबीडी. सलाहकार रमेश कुमार सिंह, एमओआईसी सदर सीएचसी डॉ राजीव कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-high-court-takes-a-tough-stand-on-coal-theft-seeks-response-from-bccl-on-deaths/">धनबाद

: कोयला चोरी पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, मौतों पर बीसीसीएल से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही