Search

 
 
 

धनबाद : मुख्यमंत्री मईयां योजना का बुरा हाल, लिंक फेल होने से महिलाओं का नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन

 
Dhanbad : महिलाओं को मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए धनबाद जिला प्रशासन की ओर से सभी पंचायतों में शनिवार से कैंप का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन लिंक फेल रहने से कैंप में आने वाली महिलाओं को रविवार को दूसरे दिन भी निराशा हाथ लगी. सुबह दस बजे से केंद्रों पर लाइन में लगकर सैकडों महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रहीं. लेकिन लिंक फेल होने की वजह से उन्हें मायूसी ही हाथ लगी. धनबाद शहर के वार्ड नंबर 29 के भूदा स्थित विवाह भवन में लगे कैंप में दोपहर एक बजे तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका. यही स्थिति जिले के सभी सेंटरों पर रही. भूदा स्थित कैंप में आई महिलाओं ने बताया कि घर के सारे काम छोड़कर वे सुबह से ही लाइन में खड़ी हैं, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है. बताया जा रहा है कि लिंक फेल है. लिंक आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. कंप्यूटर ऑपरेटर भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे दिखे. दामकाड़ा बरवा पंचायत में लगे शिविर में दोपहर 12 बजे तक तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था. यहां शनिवार को भी एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था. यह भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-bjp-delegation-met-the-family-of-the-rape-victim/">अयोध्या

: भाजपा प्रतिनिधिमंडल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही