Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी क्षेत्र ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित

राष्ट्रपति के प्रस्तावित धनबाद दौरे को देखते हुए बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास के क्षेत्र को 31 जुलाई सुबह 10:00 बजे से 1 अगस्त शाम 6:00 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है.
 

Dhanbad : राष्ट्रपति के प्रस्तावित धनबाद दौरे को देखते हुए बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास के क्षेत्र को 31 जुलाई सुबह 10:00 बजे से 1 अगस्त शाम 6:00 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया है.

 

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति का 1 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद का दौरा प्रस्तावित है जिसमें वे वायुमार्ग के माध्यम से बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर उतरेंगी.

 

इस कारण सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि आदेश के तहत इस अवधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून और अन्य किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही