Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीओ -थानेदार के बीच मलाई की लड़ाई

Advertisement
Advertisement
Anil Panday  Dhanbad : बलियापुर के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के बीच अहम और मलाई के विवाद में कोयला व्यापरी पीस रहे हैं. अंचलाधिकारी अंचल का काम छोड़ कर कोयला वालों के पीछे पड़े हैं. उनकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं. आरोप लग रहे हैं कि वे उगाही अभियान पर हैं. यही बात थाना प्रभारी को पच नहीं रही है. साहब चाबी छीन रहे : बलियापुर के सिंदूरपुर स्थित संजय इंडस्ट्री हार्ड कोक भट्ठा के मुंशी बिपिन कुमार चंद्रा ने कहा कि तीन दिन से सीओ साहब आ रहे हैं. काम बंद करवा कर लेबर को भगा दे रहे हैं. साहब 10 लाख रुपए भी मांग रहे हैं . इंडस्ट्री के मजदूर रामचरण रजक सहित अन्य मजदूरों ने कहा कि यह बलियापुर सीओ और थाना प्रभारी बीच की लड़ाई है. उनके बीच हमलोग पीस रहे हैं. ट्रक चालक तैयब अंसारी ने कहा कि सीओ साहब बिना कुछ बताए ही गाड़ी रोक कर हमें उतार दिए और चाबी छीन लिए. हमें भगा दिए. लिख कर देंगे तब कार्रवाई : बलियापुर के सिंदूरपुर संजय इंडस्ट्री में छापामारी को लेकर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार ने लगातार से कहा कि अब भी लगभग एक हजार टन कोयला स्टॉक है. कागजात मांगा जा रहा है, वे दे नहीं रहे. बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने भी संजय इंडस्ट्री पहुंचकर कोयला स्टॉक देखा. थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने कहा कि सीओ हमें लिख कर देंगे तब वह कार्रवाई करेंगी. यह भी पढ़ें : संजय">https://lagatar.in/dhanbad-sanjay-industries-balliapur-co-ram-pravesh-4-days-and-the-feat-of-co-10-lakh-required/">संजय

इंडस्ट्रीज, बलियापुर सीओ राम प्रवेश, चार दिन और सीओ का कारनामा- 10 लाख चाहिए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही