Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बंगाली नववर्ष पोइला बैशाख पर BCCL के CMD ने किया कल्याण मंडपम हॉल का उद्घाटन

बंगाली नववर्ष पोइला बैशाख के शुभ अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अपने अधिकारियों और कर्मियों को एक नई सौगात दी. शहर के जगजीवन नगर स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम हॉल का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल द्वारा विधिवत किया गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: बंगाली नववर्ष पोइला बैशाख के शुभ अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अपने अधिकारियों और कर्मियों को एक नई सौगात दी. शहर के जगजीवन नगर स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम हॉल का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल द्वारा विधिवत किया गया.


समारोह में सीएमडी की धर्मपत्नी एवं दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक (डीटी), कार्मिक निदेशक (डीपी) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. 

 


कार्यक्रम में पारंपरा और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला. उद्घाटन के मौके पर सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बंगाली नववर्ष के पावन अवसर पर इस हॉल का उद्घाटन करना विशेष महत्व रखता है. कल्याण मंडपम नामक यह हॉल जगजीवन नगर में बीसीसीएल द्वारा तैयार किया गया है, जो अधिकारियों और कर्मियों के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा.


उन्होंने कहा कि बीसीसीएल हमेशा अपने कर्मियों और अधिकारियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखता है. इस हॉल के निर्माण से कर्मचारियों को एक बेहतर और सुसज्जित स्थल उपलब्ध होगा, जहां वे अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही