Search

 
 
 

धनबाद : कोलवाशरी में ड्यूटी के दौरान हॉपर में गिरा बीसीसीएल कर्मी, मौत

 

संयुक्त मोर्चा के हंगामा-धरना के बाद मृतक के पुत्र को मिली नौकरी

Baghmara : बीसीसीएल की न्यू मधुबन कोलवाशरी में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हेल्पर के पद पर कार्यरत मजदूर अर्जुन राम कोल हॉपर में गिर गया, जिससे उसकी मौत गई. घटना सुबह सात बजे की बताई जाती है. सूचना पाकर वाशरी के पीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और सीआईएसएफ जवानों की मदद से शव को हॉपर से बाहर निकलवाया. मजदूर अर्जुन राम पिपराटांड़ का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही संयुक्त मोर्चा के नेता मौके पर पहुंचे और मृतक के पुत्र को तत्काल नियोजन व मुआवजा देने की मांग को लेकर वाशरी का काम ठप करा दिया. इसके बाद शव को वाशरी गेट पर रखकर धरना पर बैठ गए. इससे करीब आठ घंटे तक वाशरी का काम पूरी तरह बाधित रहा. हो-हंगामा के बाद प्रबंधन और मोर्चा नेताओं के बीच वार्ता में मृतक की पत्नी प्रमीला देवी की उपस्थिति में बड़े पुत्र अमीत कुमार राम को प्रोविजनल नियोजन नियुक्ति पत्र दिया गया. साथ ही फेटल एक्सिडेंट के तहत वैधानिक राशि भुगतान करने पर सहमति बनी. धरना समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. वार्ता में पीओ राजेश कुमार,कार्मिक प्रबंधक संजय भारती, पीके झा, संयुक्त मोर्चा के गोपाल मिश्रा, जगदीश साव, जेके झा,अजय सिंह, गोपाल गोप, तपन पांडेय, इंदल कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-dump-echoed-with-the-sound-of-bullets-supporters-of-mla-dhullu-and-harendra-chauhan-clashed/">धनबाद

: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोल डंप, विधायक ढुल्लू व हरेंद्र चौहान के समर्थक भिड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही