Search

 
 
 

धनबाद : आइपीएल मैच में लगाया था सट्टा, हार गया तो दोस्तों ने कर दी हत्या

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) महुदा रेलवे कॉलोनी निवासी रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार यादव की हत्या कर उसके दो साथियों ने उसके शव को दफना दिया. देर रात महुदा पुलिस ने उसका शव ब्लॉक दो के जमुनिया के समीप एक गडढे से बरामद किया. मृत युवक के पिता विंध्याचल यादव ने बताया कि आइपीएल मैच में हर्षित ने सट्टा लगाया था, जिसमें वह चालीस हजार रुपये हार गया था. पैसे उसने दोस्तों से उधार लिये थे. आशंका जताई गई है कि उसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गई. इस संबंध में विंध्याचल यादव ने शुक्रवार 23 सितंबर की शाम महुदा थाना में आवेदन देकर पुत्र के अपहरण की आशंका जताई थी. उन्होंने दो युवकों पर आरोप भी लगाया था.  महुदा पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की. दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि रुपयों के लिए हर्षित की हत्या कर शव को दफना दिया.  दोनों युवकों की निशानदेही पर ही पुलिस ने हर्षित के शव को देर रात बरामद कर लिया. दोनों खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन चौहान पट्टी के रहने वाले बताये जाते हैं. पुलिस उन्हें जेल भेजने की तेयारी कर रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-new-government-was-formed-in-the-zilla-parishad-yet-the-plans-did-not-pick-up-the-pace/">धनबाद

: जिला परिषद में बन गई नई सरकार, फिर भी योजनाओं ने नहीं पकड़ी रफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही