Search

 
 
 

धनबाद : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 अपराधी गिरफ्तार,8 मोटरसाइकिल भी बरामद

Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. यह जानकारी सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बुधवार को बरवाअड्डा थाना में प्रेसवार्ता कर दी.
 

Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. यह जानकारी सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बुधवार को बरवाअड्डा थाना में प्रेसवार्ता कर दी. 


उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किसान चौक की ओर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया और किसान चौक के पास घेराबंदी कर दोनों युवकों को रोका. तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने न सिर्फ अपने अपराध को स्वीकार किया बल्कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारी दी. 

 

Uploaded Image

चोरी की 8 मोटरसाइकिलें


इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार महतो, मुकेश कुम्हार, श्यामलाल महतो और विजय महतो उर्फ हरिलाल महतो के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. ये पहले भी बाइक चोरी, ट्रक चोरी और डकैती जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं. 


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. जिनमें हीरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा शाइन जैसी गाड़ियां शामिल हैं. बरामद कुछ मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इनका उपयोग अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी किया जा सकता था. 


सिटी एसपी ने यह भी बताया कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही