Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा ने कलियासोल में चलाया महाजनसंपर्क अभियान, गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

 
Nirsa : भाजपा कलियासोल मंडल ने 29 जून को विभिन्न गांवों में महाजनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद जिला ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा शामिल हुए. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं. इससे पूर्व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. अभियान में जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती, अखिलेश्वर तिवारी, प्रकाश भारती, पोरस दास, उत्तम दास, देवाशीष मंडल, तमाल मंडल, विमल प्रमाणिक, विश्वजीत मंडल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-to-build-countrys-second-state-of-the-art-e-power-house-in-kumardhubi/">धनबाद

: कुमारधुबी में देश का दूसरा अत्याधुनिक ई-पावर हाउस बनाएगा डीवीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही