Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा नेत्री मौसमी तिवारी के निधन पर भाजपाइयों में शोक

 
Nirsa : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति सदस्य सह निरसा निवासी 35 वर्षीय मौसमी तिवारी का निधन हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार 30 जून को हो गया. वह बीते एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं. इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. उनके आकस्मिक निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार शनिवार 1 जुलाई को निरसा भालजोरिया स्थित खुदिया नदी घाट पर किया गया. उनके पति नितिन तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी. भाजपा नेता सह जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, रतन तिवारी, सजल दास, गोविंदा यादव, सूरज चौहान आदि ने आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया. उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेट कर अंतिम विदाई दी गई. भाजपाइयों ने कहा कि वह कर्मठ एवं जुझारू पार्टी कार्यकर्ता थीं. उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-poster-of-the-ghostly-film-brahma-pishachini-released/">धनबाद:

 भूतिया फिल्म ब्रह्म पिशाचिनी का पोस्टर हुआ रिलीज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही