Search

 
 
 

धनबाद : बिजली संकट पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, जीएम कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

भाजपा जिला कमेटी ने बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की समस्याएं और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
 

Dhanbad : भाजपा जिला कमेटी ने बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की समस्याएं और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.कार्यकर्ताओं ने पॉलीटेक्निक मोड़ से जुलूस निकालते हुए मिश्रित भवन स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने घेराव कर अपना आक्रोश जताया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया. 

 

Uploaded Image

 

बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता इस विरोध मार्च में शामिल हुए.प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं जिन पर बढ़ी हुई बिजली दर वापस लो, बिजली दर कम करो और बिजली महाप्रबंधक होश में आओ जैसे नारे लिखे थे .पूरे मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.घेराव के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा.

 


इसमें स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी खामियां, अनियमित बिजली आपूर्ति और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया.मीडिया से बातचीत में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बिजली व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से आम लोग काफी परेशान हैं.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर लोगों को पर्याप्त और नियमित बिजली नहीं मिल रही है वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई दरों के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है.राज सिन्हा ने बताया कि यह विरोध केवल धनबाद तक सीमित नहीं है बल्कि झारखंड के सभी 24 जिलों में भाजपा द्वारा बिजली कार्यालयों का घेराव किया गया है .उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही