Search

 
 
 

धनबाद: स्थापना दिवस पर बीजपी की शोभायात्रा, मोदी-मोदी के जयकारे

 
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी  के 42 वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक से हीरापुर होते हुए जिला परिषद मैदान तक शोभायात्रा निकाली. जिसमें पार्टी के विधायक राज सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा का झंडा, टोपी और केसरिया गमछा लगा कर शामिल थे.

हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : सिन्हा 

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ- साथ प्रधानमंत्री के जयकारे लगाए गए. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. कार्यालय में पार्टी का झंडा लगाया. एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि पार्टी 42 साल के कार्यकाल में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

जिला में पार्टी सशक्त : चंद्रशेखर

पार्टी के जिला जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पूरे जिले में पार्टी सशक्त है. जिले की छह में से चार विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि दो लोकसभा क्षेत्र धनबाद और गिरिडीह पर भी पार्टी ने अपनी श्रेष्ठता हासिल कर रखी है. यह भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/giridih-bjp-flag-hoisted-at-the-homes-of-15-thousand-workers/">15

हजार कार्यकर्ताओं के घरों पर लहराया भाजपा का झंडा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही