Search

 
 
 

धनबाद : जमीन विवाद में खूनी झड़प, कई लोग घायल

जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव में रविवार रात जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई इस खूनी झड़प में एक युवक को तीर लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई जबकि कई अन्य लोग मारपीट और पथराव में घायल हो गए.
 

Dhanbad: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव में रविवार रात जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई इस खूनी झड़प में एक युवक को तीर लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई जबकि कई अन्य लोग मारपीट और पथराव में घायल हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय विनय कुमार महतो के सीने में तीर लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा शंभु महतो, अरुण कुमार महतो, जयराम महतो और मोहन महतो भी इस झड़प में घायल हुए हैं. सभी घायलों को परिजनों द्वारा पहले राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमसीएच धनबाद भेजा गया.

 

वहीं, विनय महतो की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार को एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर काम शुरू किए जाने पर दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ.

 

इसी दौरान किसी ने तीर चला दिया जो सीधे विनय के सीने में जा लगी. घायल जयराम महतो ने पुलिस के समक्ष सुरेंद्र हेंब्रम, धीरेन्द्र हेंब्रम समेत अन्य लोगों पर मारपीट और जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप लगाया है.

 

वहीं राजगंज थाना प्रभारी अलिशा कुमारी ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही