Search

 
 
 

पलामू :   देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ नाबालिग गिरफ्तार

जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है.  गिरफ्तार नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.
 

Palamu :   जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है.  गिरफ्तार नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है. 

 

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय के पास रविवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध लाल रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल (JH03AG-1391) को दूर से ही पुलिस ने रोकने का इशारा किया. 

 

पुलिस को देख चालक 50 मीटर पहले ही रुक गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान नाबालिक के कमर के पीछे से एक देसी कट्टा और जींस की जेब से एक जिंदा गोली बरामद की गई. गोली पर 8 MM KF लिखा मिला. 

 

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बरामद देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. वहीं पकड़े गए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

 

छापेमारी दल में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में कमल किशोर पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, रमण यादव, कार्तिक प्रसाद मेहता, विकास राम और अखिलेश राम शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही