Search

 
 
 

धनबाद : डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Dhanbad: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे.

 

मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी गुडु शेख के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गुडु शेख का शव इस तरह सुनसान स्थान पर मिलना कई सवाल खड़े करता है. लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला हत्या का हो सकता है.

 

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती, जिससे से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला. इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि डंप क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही