Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुकान के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad :  जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर तेलीपाड़ा में एक दुकान के बाहर एक युवक का शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जय माता दी जनरल स्टोर के बाहर एक युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

 

Uploaded Image

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को डांगरा नाम से जाना जाता था और वह टुंडी क्षेत्र का रहने वाला था. वह हीरापुर और आसपास के इलाकों में रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करता था. हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है. घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

 

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मृतक के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही