Search

 
 
 

धनबादः ईस्ट बसुरिया से BCCL कर्मी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

परिजन मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता जगेश्वर भुईयां के रूप में की.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के मोहलीडीह स्थित पानी टंकी के समीप शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पडा मिला. मृतक की पहचान जगेश्वर भुईयां (55 वर्ष) के रूप में हुई. वह नीचीतपुर टाउनशिप का रहने वाला था और बीसीसीएल की नीचीतपुर कोलियरी में कार्यरत था. परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली.

शनिवार सुबह मोहलीडीह पानी टंकी के पास शव पड़े होने की सूचना पर परिजन मनोज कुमार मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपने पिता जगेश्वर भुईयां के रूप में की. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी, बेटा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही