Search

 
 
 

धनबादः पुराने विवाद में बमबाजी, बाल-बाल बचे लोग; दहशत

पंचानंद सिंह ने बताया कि होली के मौके पर परंपरा के अनुसार वह घर के सामने बैठे बच्चों को पैसे दे रहे थे. इसी दौरान शुभम सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और उनसे 15 हजार रुपये छीन लिए. आरोपियों ने जाते समय बम फोड़कर  दहशत फैला दी.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर गांव में गुरुवार को पुराने विवाद में बमबाजी की घटना सामने आई है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बम के अवशेष व एक बाइक जब्त कर थाना ले गई है.


जानकारी के अनुसार, बेहराकुदर निवासी पंचानंद सिंह अपने घर के सामने बैठे थे. इसी दौरान एक युवक शुभम सिंह करीब छह युवकों के साथ वहां पहुंचा. आरोप है कि युवकों ने पंचानंद सिंह से 15 हजार रुपये छीन लिए. शोर-शराबा होने पर जब लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, तो आरोपी भागने लगे. भागने के दौरान उन्होंने बम फोड़ दिया और मौके से फरार हो गए.


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बमबाजी की इस घटना में वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों की सूचना पर बरोरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. पीड़ित पक्ष ने बमबाजी की घटना में शामिल आधा दर्जन नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ बरोरा थाना में लिखित शिकायत दी है.

https://lagatar.in/open-hooliganism-in-city-a-young-man-and-woman-sitting-in-a-park-were-beaten-while-police-remained-spectators

 

पीड़ित पंचानंद सिंह ने बताया कि होली के मौके पर परंपरा के अनुसार वह घर के सामने बैठे बच्चों को पैसे दे रहे थे. इसी दौरान शुभम सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और उनसे 15 हजार रुपये छीन लिए. आरोपियों ने जाते समय बम फोड़कर  दहशत फैला दी.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही