Search

 
 
 

धनबाद: नशे में धुत युवकों का उत्पात, बियर बोतल से हमला कर महिला समेत 3 को किया घायल

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित उड़िया पट्टी में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान बीयर की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है.
 

Dhanbad : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित उड़िया पट्टी में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान बीयर की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में दो युवक समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

 

 

जानकारी के अनुसार विक्की हाड़ी नामक युवक अपनी बहन रानी देवी के घर उड़िया पट्टी आया हुआ था. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और पहले एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जिसमें उसका सिर फट गया.

विक्की हाड़ी और उसका भाई जब उस व्यक्ति को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने बियर की बोतल तोड़कर उन पर भी हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक के सीने पर बोतल से कई वार किए गए. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

 

Uploaded Image

परिजनों का आरोप है कि जब दोनों भाई उस घायल व्यक्ति को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों पर बीयर की बोतल और चाकू से हमला किया. यही नहीं जब विक्की की बहन रानी देवी बीच बचाव करने गई तो उस पर भी हमला किया गया जिससे वो भी घायल हो गईं.

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इलाके के कुछ युवक अक्सर पिस्टल दिखाकर लोगों को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहता है.

वहीं सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही