Search

 
 
 

गुमला: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत

झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Gumla : झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पहली घटना सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र के कोटाम-खरका रोड पर हुई. यहां एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बेगूसराय (बिहार) के हरखपुरा निवासी 40 वर्षीय टाइल्स मिस्त्री जगदीश दास की मौत हो गई.

 

 

बताया जाता है कि जगदीश दास गुमला में किराये के मकान में रहकर काम करते थे. होली के दिन वह पतगच्छा की ओर गए थे और लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बाइक पर उनके साथ एक और व्यक्ति सवार था, जो घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं दूसरी घटना बसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां धेमन उरांव के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक उरांव को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल अभिषेक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में आगे की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही