Search

 
 
 

पलामू: सिगरेट नहीं देने पर युवकों ने दुकान में लगाई आग, 10 लाख का नुकसान

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुआ इलाके में सिगरेट नहीं मिलने पर चार युवकों द्वारा एक दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है.
 

Palamu : पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुआ इलाके में सिगरेट नहीं मिलने पर चार युवकों द्वारा एक दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है. इस घटना में दुकानदार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है.

जानकारी के अनुसार सुआ निवासी राजेश कुमार गुप्ता अपनी दुकान चलाते हैं. बुधवार देर रात चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट की मांग करने लगे. दुकानदार ने बताया कि दुकान में सिगरेट खत्म हो चुकी है. इस बात पर युवक भड़क गए और राजेश कुमार गुप्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी दी.

 

 

कुछ देर बाद आरोपियों ने दुकान में आग लगा दी. आग लगने से दुकान में रखा लगभग 80 हजार रुपये नकद और अन्य सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि राजेश कुमार गुप्ता के भाई की शादी होने वाली थी और शादी के लिए रखा सामान भी आग में जल गया.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही