Search

 
 
 

पलामू: चैनपुर में हुई युगेश सिंह की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

दरअसल, 28 फरवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार गांव के पास कोयल नदी किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के करचा गांव निवासी युगेश सिंह के रूप में हुई थी, जो चेड़ाबार निवासी तिरधारी सिंह के दामाद थे.

मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी शिवपुजन सिंह उर्फ शिव कुमार सिंह और जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि 27 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे चेड़ाबार गांव में बेल के पेड़ के पास बैठकर शराब पीने के दौरान पैसे मांगने को लेकर युगेश सिंह से विवाद हो गया.

विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने युगेश सिंह को कोयल नदी के पास ले जाकर लोहे के पंच से मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का पंच, मृतक का पिट्ठू बैग और जूते बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही