Search

 
 
 

सिमडेगा: भाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौत पर जलडेगा में बंद व चक्का जाम

सिमडेगा जिले के जलडेगा में अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के विरोध में गुरुवार को संपूर्ण जलडेगा बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया.
 

Simdega : सिमडेगा जिले के जलडेगा में अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के विरोध में गुरुवार को संपूर्ण जलडेगा बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया. भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह की असामयिक मौत के विरोध में यह बंद बुलाया गया है.

बंद की घोषणा के बाद सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए. बंद समर्थकों ने मुख्य सड़कों पर कई जगहों पर अलाव जलाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी. कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकते नजर आए.

 

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण रामेश्वर सिंह की जान गई है. उनका कहना है कि जब तक इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

बंदी के दौरान गांगुटोली से रांची जाने वाली यादगार बस को भी प्रदर्शनकारियों ने आगे नहीं बढ़ने दिया और उसे रास्ते में ही रोक दिया गया. इसके कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. फिलहाल सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर डटे हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही