Search

लातेहार : संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद,हत्या की आशंका

Ranchi: लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया है. उसकी पहचान मटलौंग ग्राम निवासी रंजन सिंह उर्फ कारू सिंह के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सदर अस्पताल लातेहार पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
 
थाना प्रभारी प्रभात दास ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. वहीं मृतक रंजन सिंह के पिता ने उसकी हत्या कर शव वहां फेक देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले रंजन रांची गया था. बुधवार की सुबह मटलौंग ग्राम के नर्सरी के पास रंजन सिंह का शव पड़ा हुआ देखा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया. 

युवक के शव के पास एक बड़ा सा पत्थर मिला है. पत्थर में खून के दाग लगे थे. रंजन के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की पत्थर से मार कर हत्या की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही