Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग में धूम, रिलीज से पहले 1.40 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह  की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसकी ओवरसीज एडवांस बुकिंग शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रही है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह  की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसकी ओवरसीज एडवांस बुकिंग शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से करीब 14 दिन पहले ही विदेशों में 150,000 डॉलर (करीब 1.40 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग कर ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है.

 

‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने से बढ़ी उम्मीदें

बताया जा रहा है कि यश की फिल्म Toxic के पोस्टपोन होने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को बड़ा फायदा मिल सकता है. इससे फिल्म के लिए सोलो रिलीज का रास्ता लगभग साफ हो गया है, जिससे इसके कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

नॉर्थ अमेरिका में जबरदस्त रफ्तार

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेज देखी जा रही है. यहां 18 मार्च को होने वाले प्रीमियर शो के लिए अब तक करीब 70,000 डॉलर की कमाई हो चुकी है. वहीं अमेरिका में ओपनिंग डे की एडवांस सेल्स (प्रीमियर समेत) 100,000 डॉलर से ज्यादा हो गई है.

 

‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म प्रीमियर डे कलेक्शन में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. फिलहाल अमेरिका में प्रीमियर डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म एनिमल है, जिसमें रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है.

 

पहली फिल्म रही थी बड़ी हिट

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रहा था. फिल्म ने देश में करीब 838.50 करोड़ रुपये नेट और 1005.85 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 1305.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.

 

स्टार कास्ट और ट्रेलर का इंतजार

धूरंधर 2 में रणवीर सिंह  के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगेफिल्म के ट्रेलर का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. खबर है कि ट्रेलर होली के बाद किसी भी दिन रिलीज किया जा सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही