Search

रांची : बच्चे की हत्या के आरोपी ने नामकुम थाना हाजत में लगाई फांसी

Ranchi: रांची के नामकुम थाना में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी ने थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक जगय मुंडा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
 
जानकारी के अनुसार, जगय मुंडा खूंटी जिला के साइको थाना क्षेत्र स्थित कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि उसका उसी गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था. दोनों कुछ समय से नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहे थे.

रविवार को महिला के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. इसी के बाद आरोपी ने बदले की भावना से महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद वह बच्चे को रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाटो इलाके में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे नामकुम थाना लेकर आई थी. इसी दौरान बुधवार देर रात आरोपी ने थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही