Search

 
 
 

बिशप पद की दौड़ में इस बार महिला पादरी भी, 6 मार्च को चुनाव

Ranchi: जीईएल चर्च इन छोटानागपुर एंड असम के नॉर्थ वेस्ट डायसिस में बिशप पद के लिए चार पादरी हैं. इसमें पादरी प्रदीप केरकेट्टा,पवल लुगुन,आशिषन कंडुलना और बिनोद लकड़ा आमने-सामने हैं. नॉर्थ वेस्ट डायसिस काउंसिल के सदस्य के 202 लोग वोट देकर इनमें से किसी एक को चुनेंगे. यह चुनाव 6 मार्च को गोस्सनर जियोलॉजिकल कॉलेज में चुनाव होगा.
 

Ranchi: जीईएल चर्च इन छोटानागपुर एंड असम के नॉर्थ वेस्ट डायसिस में बिशप पद के लिए चार पादरी हैं. इसमें पादरी प्रदीप केरकेट्टा,पवल लुगुन,आशिषन कंडुलना और बिनोद लकड़ा आमने-सामने हैं. नॉर्थ वेस्ट डायसिस काउंसिल के सदस्य के 202 लोग वोट देकर इनमें से किसी एक को चुनेंगे. यह चुनाव 6 मार्च को गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज में चुनाव होगा. चुनाव का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है.

चुनाव को लेकर चर्च समुदाय में काफी उत्साह है और चर्चाओं का दौर भी चल रहा है. इस बार महिला पादरी आशिषन कंडुलना भी बिशप पद की दौड़ में शामिल हैं, इसकी वजह से इस बार का चुनाव सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है.

 

 

नॉर्थ वेस्ट डायसिस काउंसिल के सदस्य देंगे वोट

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ वेस्ट डायसिस काउंसिल के सदस्य बैलेट पेपर से बिशप का चुनाव करेंगे. चुनाव प्रक्रिया में कुल 202 काउंसिल सदस्य मतदान करेंगे और इन्हीं के वोट से नए बिशप का फैसला होगा.

चर्च से जुड़े लोगों का मानना है कि चुनाव से डायसिस की भावी दिशा तय होगा. महिला पादरी के मैदान में उतरने से यह वोटिंग काफी दिलचस्प माना जा रहा है. अब सभी की निगाहें कल होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हुई हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही