Search

 
 
 

धनबाद: डीसी-एसएसपी आवास पर अफसरों  ने मनाई रंगों भरी होली

रंगों के पर्व होली के अवसर पर धनबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का जश्न मनाया.डीसी और एसएसपी आवास पर अधिकारियों का जमावड़ा लगा जहां रंग-गुलाल के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया.
 

Dhanbad : रंगों के पर्व होली के अवसर पर धनबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का जश्न मनाया.डीसी और एसएसपी आवास पर अधिकारियों का जमावड़ा लगा जहां रंग-गुलाल के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया.

Uploaded Image
होली के शुभ अवसर पर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के आवास पर धूमधाम से होली मनाई गई .सबसे पहले एसएसपी प्रभात कुमार के आवास पर जिले के पुलिस पदाधिकारी एकत्रित हुए.इस दौरान ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सभी डीएसपी समेत जिले के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे.ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

पूरा माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया.कई अधिकारियों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली और मिट्टी से भी होली का आनंद लिया.इसके बाद सभी अधिकारी उपायुक्त आदित्य रंजन के आवास पहुंचे और रंगों की बौछार के बीच होली का जश्न मनाया गया .यहां अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया.

इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है लेकिन होली को शांतिपूर्ण बनाने में आम जनता का सहयोग भी जरूरी है.त्योहार के इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की एकजुटता और सौहार्द का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला.

Uploaded Image

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही