Search

 
 
 

झारखंड मौसम दर्पण को मिले दो पुरस्कार

मौसम केंद्र, रांची की पहली गृह पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ ने अपने पहले प्रयास में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है.हाल ही में पत्रिका को दो पुरस्कार दिए गए हैं, जिससे मौसम केंद्र के कर्मियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है
 

Ranchi :  मौसम केंद्र, रांची की पहली गृह पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ ने अपने पहले प्रयास में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है.हाल ही में पत्रिका को दो पुरस्कार दिए गए हैं, जिससे मौसम केंद्र के कर्मियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.


पूर्व, पूर्वोत्तर और उत्तरी क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में, जो 20 फरवरी को अगरतला में आयोजित किया गया, इस पत्रिका को ‘क’ क्षेत्र कार्यालय (11 से 50 कार्मिकों वाली श्रेणी) में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए क्षेत्रीय राजभाषा का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

इस उपलब्धि ने पत्रिका के संपादकों और मौसम केंद्र के कर्मचारियों में गर्व और उत्साह की भावना को बढ़ाया है.इसके अलावा 17 फरवरी  को आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), रांची की 30वीं बैठक और चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही बैठक में भी मौसम केंद्र को उत्कृष्ट पत्रिका झारखंड मौसम दर्पण के प्रकाशन के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

 

150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पत्रिका का किया था विमोचन

मालूम हो कि इस पत्रिका का विमोचन 16 दिसंबर 2024 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में किया गया था.यह कार्यक्रम मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान हुआ था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही