Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सुबह से खिली तीखी धूप, दोपहर में बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत

Dhanbad : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र झारखंड के ऊपर कायम साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-railway-workers-on-hunger-strike-demanding-implementation-of-old-pension-scheme/">(Dhanbad)

सहित पूरे राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. धनबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में 12 अक्टूबर को सुबह से तेज धूप खिली. दोपहर में अचानक काले बादल छाए और बूंदाबांदी हुई. इससे उमस से थोड़ी राहत मिली. हालांकि एक घंटा बाद बादल छंटने के साथ ही फिर धूप खिल गई. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री चढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस  पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोविंदपुर में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में 11 अक्टूबर की रात धनबाद जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश गोविंदपुर में 70.4 मिलीमीटर, जबकि धनबाद शहरी क्षेत्र में 18.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. वहीं, पूर्वी टुंडी में 47.8, पंचेत में 32.4, मैथन में 28.6, पुटकी में 25.2, तोपचांची में 17.8, टुंडी में 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई.

18 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने के आसार

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर 18 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई है. 13 और 14 अक्टूबर को गर्जन व वज्रपात की आशंका है. आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.

जिले में मानसून के बाद सामान्य से 32% ज्यादा वर्षा

जिले में पोस्ट मानसून बारिश का आंकड़ा सुधरा. सामान्यता एक अक्टूबर से शुरू इस अवधि में 54.8 मिलीमीटर वर्षा होती है. इस बार इस अवधि में अब तक 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 32% अधिक है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-market-decorated-on-karva-chauth-increased-demand-for-fancy-sarees-and-bangles/">धनबाद:

करवाचौथ पर सजा बाजार, फैंसी साड़ी व चूड़ियों की बढ़ी मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही