Search

 
 
 

धनबाद :  एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में घंटों तक होती रही गुंडई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएसएलएनटी महिला कॉलेज सोमवार 25 जुलाई की देर रात को लगभग एक घंटे तक "गुंडों" के आतंक का शिकार रहा. इस बीच कॉलेज के भीतर मौजूद छात्राएं, शिक्षिका एवं गार्ड तक भयभीत रहे. पुलिस को दी गई शिकायत में प्राचार्य शर्मिला रानी ने विश्वविद्यालय में ठेकेदारी करने वाले संजय गुप्ता और उनके साथ आए तीन चार असामाजिक तत्वों पर कॉलेज के गार्ड के साथ मारपीट करने और परीक्षा नियंत्रक डॉ शोभा सरिता भुईयां के साथ धक्का-मुक्की कर उनका मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है.

   प्राचार्या ने धनबाद थाना में की शिकायत

संजय गुप्ता और उसके साथ आए असामाजिक तत्वों ने यूजी सेम 3 की परीक्षा की कॉपियों एवं गोपनीय कागजात से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है. थाना में दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में यूजी सेमेस्टर 3 की थ्योरी पेपर की परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम के छह बजे परीक्षा विभाग में कर्मचारियों द्वारा उत्तर पुस्तिका की पैकिंग की जा रही थी, तभी यह घटना घटी.

  पुलिस ने असामाजिक तत्वों को बाहर निकाला

कॉलेज प्रशासन द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने सभी असामाजिक तत्वों को महाविद्यालय कैंपस से बाहर निकाला. प्राचार्या ने महाविद्यालय के कर्मचारियों को धमकी देने, गाली-गलौज करने का भी आरोप संजय गुप्ता और उसके साथियों पर लगाया है. प्राचार्य ने शिकायत पत्र में चश्मदीद गवाह के रूप में कॉलेज की शिक्षकों डॉ सुनीता हेंब्रम, इंदु लालिमा भुईयां और कर्मचारियों में अतुल कुमार, सुनील कुमार दास, सीताराम प्रसाद, मिंटू कुमार माली, फूलदेव राणा, हसन राजा, राजू हाड़ी, रवि सिन्हा और गुल्लू का नाम दिया है. प्राचार्या ने उचित धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sakshi-rewarded-for-getting-100-marks-in-science-subject/">धनबाद:

विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली साक्षी पुरस्कृत [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही