Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल जीएम को धमकी मामले में केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

 
Dhanbad : बीसीसीएल के जीएम सेल्स हितेश वर्मा की ओर से धनबाद के सरायढेला थाने में की गई शिकायत के आलोक में पुलिस ने आरोपी कुंभनाथ सिंह समेत अन्य के खिलाफ जान मारने की धमकी देने और काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है. पुलिस जीएम सेल्स के बंगला तक जाने वाली सड़क के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इन फुटेज को बतौर साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. ज्ञात हो कि जीएम हितेश वर्मा ने मंगलवार को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि जब वे अपने कार्यालय में थे, तब कुंभनाथ सिंह ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज की थी. इसके बाद शाम में वह अपने आवास पहुंचे, तो वाहन पर सवार होकर आधा दर्जन लोग आ धमके और गाली-गलौज करने लगे. उनलोगों ने भी जान से मारने की धमकी दी थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-prince-khan-demanded-20-lakh-extortion-money-from-businessman-dsp-said-block-the-number/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान ने व्यवसायी से मांगी 20 लाख रंगदारी, डीएसपी बोले- ब्लॉक कर दो नंबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही