Search

धनबाद : संजय इंडस्ट्रीज और बलियापुर सीओ से जुड़े मामले की होगी जांच : एसडीएम

Dhanbad :  धनबाद के बलियापुर क्षेत्र के हार्डकोक भट्ठा संजय इंडस्ट्रीज और बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार से जुड़े मामले में एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नही है. लेकिन  यदि ऐसा हुआ है तो मामले की छानबीन की जाएगी. साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई भी होगी. साथ ही सीओ और बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के बीच चल रहे विवाद के बारे में पूछने पर एसडीएम का फोन कट हो गया. उसके बाद लगाने पर आउट ऑफ कवरेज बताने लगा. करीब 10 मिनट ट्राई के बाद भी फोन नहीं लगा. ज्ञात हो कि संजय इंडस्ट्रीज कंपनी के मैनेजर विनय मुखर्जी ने सीओ पर दो दिन पूर्व आरोप लगाया था कि उन्होंने 10 लाख रुपये की डिमांड की थी. इसे लेकर वह कंपनी का 11 बार चक्कर भी काट चुके हैं. वहीं थाना प्रभारी वाले मामले में सीओ का आरोप था कि मुझे थानेदार से जान का खतरा है. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-minor-held-hostage-for-theft-of-womans-purse/">धनबाद

: महिला के पर्स की चोरी के आरोप में नाबालिग को बनाया बंधक  [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//