Search

 
 
 

धनबाद:  सभी सरकारी स्कूलों में नि: शुल्क बनेगा जाति प्रमाणपत्र: उपायुक्त

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सभी सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 12 तक के छात्रों का निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र बनेगा. शनिवार 20 अगस्त को उपायुक्त संदीप सिंह ने ऑनलाइन बैठक कर सभी अंचल अधिकारी व संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसमें सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत क्लास 1 से 12 तक के छात्रों का निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र बनाना है. विद्यालयों में कैंप लगाकर छात्रों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. उसे प्रज्ञा केंद्र पर अपलोड कराया जाएगा. प्रज्ञा केंद्रों को सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों के साथ बैठक कर उन्हें प्रक्रिया से अवगत कराने का व छात्रों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. साथ ही आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य 20 सितंबर तय कर दिया. ऑनलाइन बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, डॉ प्रदीप कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/decision-in-the-meeting-of-district-education-establishment-committee-to-send-notice-to-69-schools-of-dhanbad/">धनबाद

के 69 विद्यालयों को नोटिस भेजने का जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में निर्णय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही