Search

 
 
 

धनबाद : सेंट्रल इमरजेंसी को कैथ लैब बिल्डिंग में किया गया शिफ्ट,100 बेड है तैयार

 
Dhanbad : नवरात्र के दूसरे दिन शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेंट्रल इमरजेंसी को कैथ लैब बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल कुमार और कॉलेज प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद ने संयुक्त रूप से नए सेंट्रल इमरजेंसी का उद्घाटन किया. मौके पर सभी विभाग के एचओडी भी उपस्थित थे. कैथ लैब बिल्डिंग में एसएनएमएमसीएच की सेंट्रल इमरजेंसी शिफ्ट होने के बाद मरीजों का इलाज भी शुरू किया गया. अधीक्षक डॉ अनिल ने बताया कि कैथलैब बिल्डिंग में सेंट्रल इमरजेंसी के संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है. सभी तरह के उपकरण वहां लग चुके हैं. मरीजों के लिए 100 बेड भी तैयार है. इसमें 50 बेड पुरुषों के लिए और 50 महिलाओं के लिए होगा. हर बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा उपकरणों की भी व्यवस्था है. सेंट्रल इमरजेंसी कैथ लैब के पहले माले पर संचालित होगी. दूसरे माले पर 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था है. जो विशेष परिस्थितियों के लिए सुरक्षित रहेगा. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-modi-is-interested-in-israel-hamas-conflict-not-worried-about-manipur-violence/">राहुल

ने कहा, पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी, मणिपुर हिंसा की चिंता नहीं…

ऑक्सीजन, बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त

कैथलैब बिल्डिंग में ऑक्सीजन सप्लाई, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है. प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी को लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए रखने का निर्देश भी दिया है. हर बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई और वेंटिलेटर के साथ तमाम उपकरण के संचालन के लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति का विशेष ख्याल रखा गया है. जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो.

एप्रोच रोड दुरुस्त करने की जरुरत

सेंट्रल इमरजेंसी को कैथलैब में शिफ्ट करने के बाद अब एंबुलेंस और स्ट्रेचर को वहां तक पहुंचाने के लिए एप्रोच रोड को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है. जिससे आसानी से सेंट्रल इमरजेंसी तक पहुंचा जा सके. वहीं सेंट्रल इमरजेंसी और इनडोर तक बीच का रास्ता भी बनवाने की कवायद चल रही है. जिससे मरीजों को आसानी से इनडोर में शिफ्ट किया जा सके. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-handed-over-appointment-letters-to-827-secondary-teachers-of-jharkhand/">झारखंड

के 827 माध्यमिक शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही