Search

 
 
 

धनबाद : 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका जरूर लगवाएं- प्राचार्य

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 18 अप्रैल को पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम)में बच्चों व उनके अभिभावकों को मिजिल्स संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया. मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में आयोजित पीटीएम में अभिभावकों को मिजिल्स संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी गई. प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार झा ने कहा कि खसरा एक जानलेवा रोग है. यह वायरस से फैलता है. इस बीमारी से बच्चों के दिव्यांग होने का खतरा रहता है. इसी तरह रूबेला भी एक संक्रामक रोग है. इसके लक्षण भी खसरा जैसा ही हैं. बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार ने एमआर टीकाकरण अभियान शुरू किया है. उन्होंने अभिभावकों से 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर टीका जरूर लगवाने की अपील की. कहा कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है. मौके पर मुखिया अजय कुमार राम, विदन मंडल, सरिता देवी, सावित्री देवी, कुंती कुमारी, अर्चना देवी, रेखा देवी, सीता देवी, शोभा देवी, अनीता देवी, संतोषी बाउरी, सुषमा बाउरी, फुलकुमारी देवी, ललिता बाउरी, चंदना बाउरी, दुलाली बाउरी, अर्पणा बाउरी सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-thrashed-a-young-man-who-was-molesting-and-assaulting-a-minor/">धनबाद:

 नाबालिग से छेड़खानी व मारपीट कर रहे युवक को ग्रामीणों ने जम कर पीटा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही