Search

 
 
 

धनबाद : राजपुरा कोलियरी में कोयला चोरों का धावा, सुरक्षा गार्ड को किया घायल

 
Maithon : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की राजपुरा कोलियरी में सोमवार की दोपहर कोयला चोरों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड सुनील सिंह पर हमला कर कर दिया. घायल सुरक्षा गार्ड के सर व पैर में गहरी चोट है. घटना की सूचना मिलते ही ईसीएल कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल में ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ईसीएल के सांकतोड़िया अस्पताल में रेफर कर दिया. घटना से गुस्साये कर्मियों ने कोलियरी का कामकाज ठप कर दिया. सुरक्षा गार्ड सुनील सिंह ने बताया कि 10-12 की संख्या में चोरों का दल जबरन खदान में घुस गया. मना करने पर उनलोगों ने हमला कर दिया. पत्थर पटक दिया और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा. सूचना पर गलफरबाडी ओपी पुलिस व कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक चोर फरार हो चुके थे. हमलावरों की पहचान कर ली गई है. सभी शिवलीबाड़ी के बताये जा रहे हैं. बदमाश शेरू खान के नेतृत्व में चोरों के दल ने हमला किया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-charges-framed-against-baghmara-mla-dhullu-in-haiwa-robbery-bail-in-another-case/">धनबाद

: बाघमारा विधायक ढुल्लू के खिलाफ हाइवा लूट में आरोप गठन, दूसरे मामले में बेल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही