Search

 
 
 

धनबादः होटल के खाने में मिला कॉकरोच, कांग्रेस नेता ने की शिकायत

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मीडिया को बताया कि खाने का सैंपल लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
 

Dhanbad : धनबाद के सिटी सेंटर स्थित एस होटल न्यू बॉम्बे स्वीट्स में मंगलवार को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है. धनबाद जिला युवा कांग्रेस के नेता गोपाल कृष्ण ने इसकी लिखित शिकायत फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार से की है. शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर मौके पर पहुंचे और खाने की जांच की.

 फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मीडिया को बताया कि खाने का सैंपल लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. प्रतिष्ठान संचालक को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इधर, युवा कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ उक्त होटल में भोजन करने पहुंचे थे. जब खाना परोसा गया तो एक प्लेट में उन्हें कॉकरोच दिखाई दिया. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत फूड सेफ्टी ऑफिसर से की. वहीं, प्रतिष्ठान के इंचार्ज ने खाने में कॉकरोच मिलने के आरोप को सिरे से खारिज किया है.

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही