Search

 
 
 

धनबाद : कॉमर्स और आर्ट्स टॉपर का सपना, कॉर्पोरेट वकील बनना

 
Dhanbad: 98. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सीबीएसई 12वीं के कॉमर्स जिला टॉपर बने दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र केशव दारुका ने कहा है कि उसका लक्ष्य कॉरपोरेट वकील बनना है. इसके पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में स्नातक करना चाहता है. साथ ही वह एमबीए भी करना चाहता है. केशव ने बताया कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार ही करता है. व्हाट्स एप छोड़ कर अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका अकाउंट नहीं है. केशव को वर्ष 2020 में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे. केशव के पिता अमर दारुका व्यवसायी हैं. मां रेखा दारुका गृहिणी हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tanu-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />सोशल मीडिया का जरूरत भर इस्तेमाल

धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम ब्रांच की छात्रा तनुश्री आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) में जिला टॉपर हैं. कुल 97.8 प्रतिशत अंक मिले हैं. तनु का परिवार बरवाअड्डा के दामकारा का रहने वाला है. उसके पिता ओमकार मंडल का व्यवसाय है. वे बरवाअड्डा में दुकान चलाते हैं. मां सुनिता देवी गृहणी हैं. उसने बताया कि वह सोशल मीडिया का जरूरत भर इस्तेमाल करती है. उसने अपनी पढ़ाई एनसीईआरटी की किताब से की है. वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की पढ़ाई करती है. उसने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन और शिक्षकों को दिया है. यह भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/n-cbse-dhanbad-district-topper-krishnanshu-likes-medical-profession/">CBSE

में धनबाद जिला टापर कृष्णांशु को मेडिकल प्रोफेशन पसंद है [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही