Search

 
 
 

धनबादः नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, संगठन सृजन पर जोर

अजय दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है. शहरी क्षेत्रों विशेषकर नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में संगठन को सक्रिय व प्रभावी बनाने की आवश्यकता है.
 

Dhanbad : नगर निगम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पार्टी की अहम बैठक हुई. बैठक में नगर निगम प्रभारी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय दुबे व जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्ष भी शामिल हुए और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं.

 अजय दुबे ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चला रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है. वहीं शहरी क्षेत्रों विशेषकर नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में संगठन को सक्रिय व प्रभावी बनाने की आवश्यकता है. नगर निगम चुनाव में पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने के लिए वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा. हर वार्ड में संगठनात्मक समीक्षा की जाएगी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. फिर भी नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं. बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्श के लिए हर स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही